टाइटन का हिलियॉस वॉच स्टोर पटना में
पटना| टाइटनग्रुप की वॉच रिटेलर हिलियॉस ने गुरुवार को पटना में अपना पहला स्टोर खोला। राजधानी के फ्रेजर रोड में हिलियॉस के इस नए स्टोर में 20 अंतरराष्ट्रीय ब्रांड को जगह दी गई है। स्टोर के उद््घाटन मौके पर टाइटन कंपनी लिमिटेड के वॉचेज एवं एक्सेसरीज डिवीजन के सीईओ एचजी रघुनाथ ने प्रेस प्रतिनिधियों को कंपनी की पॉलिसी और ग्रोथ के बारे में बताया। टाइटन की एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट राजेश्वरी श्रीनिवास ने बताया कि बिहार में घड़ियों का कुल बाजार लगभग 230 करोड़ का है, जिसमें 50 से 60 प्रतिशत पर टाइटन का प्रभुत्व है। शोरूम में 4 हजार से लेकर 1 लाख 30 हजार तक की घडि़यां हैं। इम्पोरियो, अरमानी, मोवाडो, फॉसिल, गेस, डीकेएनवाई, डीजल, ह्गो, बॉस, रेमंड वेइल, टॉमी हिल्फिगर, पोलिस और टाइटन की सीरीज में फैशन, हाई फैशन और एक्सेसेबल लक्जरी सभी को स्टोर में जगह दी गई है। इस मौके पर अनिल अग्रवाल सक्षम अग्रवाल भी मौजूद रहे।