पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रियांशी, तनिष्का, रिया भावना मानसी सेमीफाइनल में पहुंचीं

रियांशी, तनिष्का, रिया भावना मानसी सेमीफाइनल में पहुंचीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिहारराज्य अंतर प्रमंडल विद्यालय टेबल टेनिस के बालिका वर्ग में रियांशी, तनिष्का, मानसी और रिया सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।

पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित क्वार्टर फाइनल में गुरुवार को हिमानी, फाल्गुनी, ट्विंकल पूजा कुमारी हार गईं।

वहीं बालक वर्ग से मास्टर शिवम ने पंकज को, हर्ष राज ने सागर कुमार को, आदित्य उमंग ने कुमार विश्वजीत को योगेश कुमार ने अमर कुमार को हरा कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। गुरुवार को इसका उद्‌घाटन कला संस्कृति एवं युवा विभाग के निदेशक अरविंद ठाकुर ने किया। इस मौके पर जिला खेल पदाधिकारी संजीव कुमार थे।

डुमराको कबड्डी का खिताब

पटनाजिला महिला खेल में कबड्डी का खिताब मध्य विद्यालय डुमरा ने अरविंद महिला कॉलेज को 29-14 से हरा कर जीत लिया।

बैडमिंटन में किलकारी की सोनम कुमारी ने पटना वीमेंस कॉलेज की मधु को हरा चैंपियन बनीं। सेमीफाइनल में मधु ने शालिनी को और सोनम ने सुनिधि को हराया। खो-खो का खिताब अरविंद महिला कॉलेज ने जीता। फाइनल में अरविंद महिला कॉलेज ने पटना वीमेंस कॉलेज को हराया।

चैंपियंस ट्रॉफी स्कूली क्रिकेट का उद्‌घाटन 11 को

पटना|ट्रैक वेलफेयरसोसायटी की ओर से आयोजित अखिल भारतीय स्मृति इंटर स्कूल चैंपियंस ट्रॉफी उद्‌घाटन 11 अक्टूबर को किया जाएगा। आयोजन अध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि मोइनुल हक स्टेडियम में इसका आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तारीख 30 सितंबर है। इंट्री फॉर्म के लिए टीमें मोबाइल नंबर 8002315550 पर संपर्क कर सकती हैंं।