- Hindi News
- उपलब्धि पर झूम उठा बिहार, मुख्यमंत्री मां ने दी बधाई
उपलब्धि पर झूम उठा बिहार, मुख्यमंत्री मां ने दी बधाई
सम्मान राशि बढ़ाने की खेलमंत्री करेंगे मांग
ग्लास्गो कॉमनवेल्थ में रजत पदक जीतने के बाद बिहार की बेटी ने एशियाड में दिलाया कांस्य पदक
कांसे पर श्रेयसी का िनशाना
तीरंदाजी में पदक पक्का
हॉकी में पाक से हारे
साइना क्वार्टर में
वर्षा वर्मन (मध्य प्रदेश), शगुन चौधरी (राजस्थान ) और श्रेयसी सिंह (बाएं से)।
पटना| कॉमनवेल्थगेम्स में श्रेयसी के रजत पदक जीतने के बाद राज्य सरकार ने उन्हें सम्मानित करने का फैसला किया था। सरकार ने 11 लाख रुपए देने की घोषणा की थी, जबकि अब एशियाड में भी श्रेयसी ने पदक जीता है, तो खेलमंत्री विनय बिहारी इस राशि में और बढ़ोतरी करना चाहते हैं। गुरुवार को दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान खेलमंत्री ने श्रेयसी को बधाई देते हुए कहा कि राज्य के लिए यह गर्व की बात है। वह लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। भारत लौटने पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मैं अनुरोध करूंगा कि वह 11 लाख रुपए की सम्मान राशि में इजाफा कर दें, ताकि श्रेयसी को दोहरी सफलता का इनाम िमले।
पटना| सुबहजैसे ही महिलाओं की डबल ट्रैप टीम स्पर्द्धा में भारतीय टीम को कांस्य पदक मिला, पूरा बिहार खुशी से झूम उठा। खासकर श्रेयसी की मां बांका की पूर्व सांसद पुतुल कुमारी ने तो मोहल्ले में मिठाइयां बांटीं। इस उपलब्धि के बाद पुतुल ने कहा कि मुझे उम्मीद ही नहीं यकीन है कि श्रेयसी आनेवाले समय में देश के लिए कई पदक लाएंगी। उन्होंने कहा कि श्रेयसी का प्रदर्शन बिहार की बेटियों के लिए प्रेरणा का काम करेगा। उधर, बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने श्रेयसी को बधाई दी। श्रेयसी के इस कारनामे पर उन्होंने कहा कि उनकी कामयाबी पर बिहारवासियों को गर्व है। मुख्यमंत्री फिलहाल लंदन में हैं।