पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एम्स के स्थापना दिवस पर पुरस्कृत हुए टॉपर

एम्स के स्थापना दिवस पर पुरस्कृत हुए टॉपर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एम्स के स्थापना दिवस पर पुरस्कृत हुए टॉपर

पटना|पटनाएम्स का स्थापना दिवस समारोह गुरुवार से शुरू हो गया। पहले दिन हुए समारोह में गुरुवार को एमबीबीएस में विभिन्न विषयों के टॉपरों को पुरस्कृत किया गया। इसमें संस्थान की पत्रिका आइना का लोकार्पण भी हुआ। पत्रिका में बीते एक वर्ष के दौरान पटना एम्स में हुए कार्यक्रमों की फोटो और खबरें हैं। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने जमकर हिस्सा लिया। इस मौके पर आईजीआईएमएस के निदेशक डॉ एनआर विश्वास, एम्स के निदेशक डॉ गिरिश कुमार सिंह, समेत संस्थान के डॉक्टर और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद थे। स्थापना दिवस को लेकर गुरुवार को शुरू हुआ कार्यक्रम आगामी 28 सितंबर तक चलेगा, अंतिम दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

एनआईटीपटना में जुटेंगे 26 संस्थानों के छात्र

पटना|नेशनलइंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पटना में नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स ऑफ आर्किटेक्चर (नासा) द्वारा जोनल कन्वेंशन की शुरुआत हो रही है। चार दिनों तक चलने वाले इस कन्वेंशन में देश भर के 26 इंजीनियरिंग संस्थानों के विद्यार्थी भाग लेंगे। इसमें सेमिनार, वर्कशॉप, कल्चरल प्रोग्राम के साथ लेक्चर और खेल के भी इवेंट होंगे।