- Hindi News
- हॉवर्ड के प्रो. स्टीफन ने दिखाई छात्रों को भविष्य की राह
हॉवर्ड के प्रो. स्टीफन ने दिखाई छात्रों को भविष्य की राह
पटनासेंट्रलस्कूल में गुरुवार को बारहवीं के छात्रों के लिए कॅरियर काउंिसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया। काउिंसलिंग सत्र में हॉवर्ड विश्वविद्यालय अमेरिका के प्रो. स्टीफन पी. मार्क्स, पी जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सी. राजकुमार, निदेशक प्रो. पद्मनाभन रामानुजम आदि ने छात्रों के साथ बारहवीं के बाद उच्च शिक्षा से जुड़े विभिन्न आयामों पर चर्चा की। स्कूल के प्राचार्य एस पी सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इन शिक्षाविदों ने छात्रों को यह संदेश दिया कि उनकी सोच ग्लोबल होनी चाहिए। आज ग्लोबल थिंकिंग की जरूरत है। इसी के मुताबिक कॅरियर का चुनाव करना चाहिए। कार्यक्रम में उप प्राचार्य पी सिंह सहित सभी शिक्षक भी उपस्थित थे।