डीबी स्टार पटना
डीबी स्टार > पटना
बिहारकीपहली महिला मंत्री सुमित्रा देवी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की जरुरत है। उनके कार्याे का अनुशरण होना चाहिए ,जिससे समाज को उसका लाभ मिल सके। यह बातें गुरुवार को लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार ने कही। वह रवीन्द्र भवन में प्रगतिशील कुशवाहा संघ, बिहार की ओर से आयोजित सुमित्रा देवी की 92 वीं जयंती समारोह में बोल रही थी।
उन्होंने कहा कि सुमित्रा देवी महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हमेशा तत्पर रहती थी। उनका मानना था कि परिवार की एक लड़की शिक्षित होती है, तो वह पूरे परिवार को शिक्षित करती है। कार्यक्रम में नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जब वह नगर विकास मंत्री थी, तब उन्होंने साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया था।
संघ के अध्यक्ष नरेश कुमार ने कहा कि सुमित्रा देवी की जयंती हर वर्ष राज्य सरकार राजकीय सम्मान के साथ मनाये। पटना शहर में उनके स्मारक के लिए जमीन आवंटित कर उसमें मूर्ति स्थापित की जाए।
संघ के उपाध्यक्ष कृष्णा सिंह ने कहा कि उन्होंने महिला शिक्षा के क्षेत्र में जो काम किया वह इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने काफी काम किया। समारोह में डॉ सूरज नंदन कुशवाहा, आलोक मेहता, रूपनारायण मेहता, हंसमुख मेहता, विजय मेहता, मधुसूदन मेहता, राजकिशोर प्रसाद, प्रमोद मेहता, सत्येन्द्र कुमार समेत बड़ी संख्या में कुशवाहा समाज के लोग मौजूद थे।
tribute
रवीन्द्र भवन में सुमित्रा देवी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करतीं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार। साथ में मंत्री सम्राट चौधरी, अालोक मेहता।
शिक्षा के बढ़ावा को हमेशा तत्पर रहीं सुिमत्रा