पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाम्बियार ने दिखाई अपनी कलाकृतियां

नाम्बियार ने दिखाई अपनी कलाकृतियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाम्बियार ने दिखाई अपनी कलाकृतियां

डीबी स्टार > पटना

बिहारललितकला अकादमी में चल रही कार्यशाला के अंतर्गत गुरुवार को बंगलूरू से आए प्रख्यात कलाकार बालन नाम्बियार का व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यशाला का आयोजन अकादमी और कला संस्कृति विभाग की ओर से पटना हाइकोर्ट के शताब्दी वर्ष पूरे होने किया जा रहा है। इसमें हुए व्याख्यान में बालन नाम्बियार ने वर्तमान में समकालीन कला के विभिन्न आयामों पर चर्चा की।

उन्होंने इस दौरान पावर पाइंट प्रजंटेशन के जरिये अपनी कलाकृतियों से कलाप्रेमियों और कलाकारों को परिचित करवाया। उन्होंने बताया कि अपनी किस कलाकृति के माध्यम से उन्होंने क्या दिखाना चाहा है। उस कलाकृति की रचना कब की गई और उसे बनाने से जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया। अपनी कला के जरिये वह समाज के लिए क्या संदेश देना चाहते हैं और उस कलाकृति की खासियत क्या है इसपर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान बिहार ललित कला अकादमी के अध्यक्ष आनंदी प्रसाद बादल, उपाध्यक्ष मिलन दास, कार्यशाला के संयोजक अमरेश कुमार, वरिष्ठ कलाकार बिरेंद्र कुमार, राजकुमार लाल समेत बड़ी संख्या में शहर के और कार्यशाला में भाग लेने आए कलाकार मौजूद थे।