- Hindi News
- बिशप स्कॉट में मधुबन डांडिया पर झूमीं बच्चियां
बिशप स्कॉट में मधुबन डांडिया पर झूमीं बच्चियां
बिशप स्कॉट गर्ल्स स्क्ूल में दशहरा उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती छात्राएं।
डीबी स्टार > पटना
रंगबिरंगेपारंपरिक ड्रेस में सजी बच्चियां डांडिया खेलते हुए मनमोहक दृश्य पेश कर रही थी। अपने नृत्य और भाव भंगिमा से वह देवी दुर्गा के रूप को मंच पर जीवंत कर रही थी। यह मौका था दशहरा को लेकर बिशप स्काॅट गर्ल्स स्कूल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का। इसमें बच्चियों ने महिषासुर मर्दिनी नृत्य कर जहां देवी के राक्षसों की संहारक रूप को पेश किया। वहीं मनमोहक बंगाली डांस कर देखने वालों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
स्कूल की बच्चियों ने दशहरा या नवरात्र को लेकर देश भर में होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। पश्चिमी भारत के गरबा नृत्य को ढोल नगाड़े पर पेश कर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम दसवीं की छात्रा मुस्कान ने देवी दुर्गा के भक्ति गीतों को गाकर सभी को भक्ति के रस से सराबोर कर दिया। इस मौके प्रेसीडेंट राजीव रंजन सहाय सेक्रेटरी सीबी सिंह, प्राचार्या रीता झा समेत छात्राएं मौजूद थी।