पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इसरो के वैज्ञानिकों को किया नमन

इसरो के वैज्ञानिकों को किया नमन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टेंडर हर्ट्स इन्टरनेशनल स्कूल में भारत वर्ष के मंगल विजय को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

सिंधु पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मनाया जश्न

डीबी स्टार > पटना

देशकेवैज्ञानिकों की मंगल अभियान की सफलता पर सम्पतचक स्थित सिन्धु पब्लिक स्कूल के बच्चों ने जश्न मनाया। मौके पर विद्यालय के निदेशक पी के सुमन ने बच्चों को मंगल यान अभियान पर विस्तार से चर्चा की। उन्हों ने देश के वैज्ञानिकों के परिश्रम और कर्तव्य निष्ठा को मंगल ग्रह की कामयाबी का कारण बताया। इस प्रयास से अपना देश पहले प्रयास में सफल होने वाला पहला देश बन गया है। मौके पर बच्चों में मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया गया।

पटना| मंगलग्रह पर भारत की कामयाबी को सेलिब्रेट करने के लिए राजेंद्र नगर स्थित टेंडर हार्ट्स इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न तरह के स्लोगन लिखकर इसरो के वैज्ञानिकों को नमन किया। देश को गौरवांवित करने वाले इस पल पर बच्चों ने उनके पदचिह्न पर चलने और देश की रक्षा और विकास का संकल्प लिया। स्कूल के निदेशक राजीव भार्गव ने कार्यक्रम में बच्चों को देश की इस महत्वपूर्ण गौरवमयी उपलब्धि से अवगत कराया। इस अवसर पर स्कूल की संस्थापिका प्रेमलता भार्गव, गीता भार्गव, शिवानी भार्गव, प्रियंका, शिक्षकगण लोग उपस्थित थे।