मांजी की पुण्यस्मृति मनी
मांजी की पुण्यस्मृति मनी
पटना. आचार्यश्री सुदर्शन पटना सेंट्रल स्कूल परिसर में स्व. कृष्णा सिंह उर्फ मां जी की 17 वीं पुण्यस्मृति आयोजित की गई। स्कूल के प्राचार्य एसपी सिंह ने कहा कि बिहार में बालिकाओं के शैक्षणिक विकास नैतिक उन्नयन में मां जी द्वारा की गई महती सेवाओं को बिहार की धरती कभी नहीं भूल सकती है। स्मृति दिवस को भक्तिमय बनाने के लिए वैदिक मंत्रोच्चारण, गीता दुर्गा सप्त सती का पाठ किया गया। आचार्य सुदर्शन जी महाराज द्वारा रचित भजन संगीत कीर्तन भी प्रस्तुत किए गए।