पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विचार गोष्ठी का आयोजन

विचार गोष्ठी का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. राजीवचेतना मंच 79 आरएफ कंकड़बाग कॉलोनी में शनिवार को स्त्री सुरक्षा और हमारा समाज पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष संजीव कुमार पप्पू ने की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान से स्वस्थ समाज का निर्माण हो सकेगा। गोष्ठी का उद्घाटन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुमन कुमार मल्लिक ने किया। उन्होंने देश-प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ती घरेलू हिंसा, दहेज हिंसा, दुष्कर्म की घटनाओं पर चिंता प्रकट की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशिकांत तिवारी ने कहा कि सरकारी कानूनों एवं प्रयासों के बाद भी स्थिति नहीं सुधर रही है। मौके पर रंगनाथ द्विवेदी, तारिणी प्रसाद सिंह, सुनील सिंह, छविराज, ओम प्रकाश, डॉ दिनेश कुमार सिन्हा, राकेश सिन्हा, अरूण, मो शमीम आलन आदि शामिल थे।