बेउर जेल में कबूतरों के लिए बनाए गए केज
पटना. प्रदेशकी एकमात्र ‘आदर्श’ केंद्रीय जेल बेउर में शनिवार को कैदियों के बीच ‘शांति के प्रतीक’ कबूतर को आशियाना मिल गया। पक्षी प्रेमी जेल अधीक्षक शिवेंद्र प्रियदर्शी ने जेल परिसर में डेरा जमाए एक हजार से अधिक कबूतरों के लिए यह व्यवस्था की है। प्लाईवुड से बने 50 खास तरह के केज बनवाए गए हैं। इन्हें जेल के हर हिस्से में लगाया गया है। इसमें कबूतरों की सुरक्षा के साथ ही दाना-पानी आदि का इंतजाम है। दरअसल लंबे समय से कबूतरों ने जेल को अपना ठिकाना बना रखा है। हालांकि सुरक्षित ठिकाना नहीं होने से कबूतरों पर खतरा बढ़ गया था।
जेल अधीक्षक के मुताबिक, खासकर बिल्ली लगातार कबूतरों को अपना निवाला बना रही थी। जेल के अंदर इधर-उधर बने घोसलों तक बिल्ली की पहुंच के कारण दर्जनों अंडों को भी नुकसान पहुंचा था। इस कारण कबूतरों का वहां रहना-जीना मुहाल हो गया था। घोंसलों की संख्या भी कम होने लगी थी। ऐसे हालात को देखते हुए यह विशेष पहल की गई है, ताकि कबूतरों की संख्या कम नहीं हो। सुरक्षा के लिहाज से केज को इस तरह लगाया गया है कि वहां तक बिल्ली आदि की पहुंच हो। अधीक्षक की मॉनिटरिंग में दाना-पानी का इंतजाम किया जा रहा है। इसमें कक्षपाल के साथ कैदी भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।
जेल अधीक्षक का पक्षी प्रेम