पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साइकिल का उपयोग करने की दी गई सलाह

साइकिल का उपयोग करने की दी गई सलाह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहल एवं डसवा द्वारा शनिवार को नीमा पैलेस में ‘साइकिल चलाएं, पर्यावरण बचाएं’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिने एवं टीवी कलाकार ओम कपूर को उपहार में साइकिल दी गई। कपूर ने कहा कि प्रतिदिन साइकिल सुबह चलाएंगे। मुख्य अतिथि डॉ. पूर्णिमा शेखर सिंह ने कहा कि चीन एवं जापान की तर्ज पर ज्यादा-ज्यादा साइकिल का उपयोग करें। पहल के अध्यक्ष डॉ. दिवाकर तेजस्वी एवं महिला उद्योग संघ की सचिव उषा झा ने कहा शहरीकरण के लिए जंगलों की कटाई, कृषि योग्य भूमि और औद्योगिकरण पर्यावरण पर बुरा असर पड़ेगा। डसवा के महासचिव सुमन रणजीत ने कहा कि सरकार को पेड़ कटाई के प्रति कानून बनाने होंगे और सप्ताह में एक दिन वाहनों से जांच के लिए निकलना होगा।

पर्यावरण जागरुकता कार्यक्रम में डॉ. दिवाकर तेजस्वी अन्य।