पटना जंक्शन का औचक निरीक्षण
पटना. दोअक्टूबर को होने वाले सफाई अभियान को लेकर शनिवार को दानापुर मंडल की टीम ने पटना जंक्शन का आैचक निरीक्षण किया। इसमें सीनियर डीसीएम अमिताभ प्रभाकर, चीफ हेल्थ डॉयरेक्टर डॉ केएल दास डीविजनल इंजीनियर रामधनी मीणा शामिल थे।
अधिकारियों ने जंक्शन से लेकर ट्रैक की साफ-सफाई, ड्रेनेज, यूरिनल, सर्कुलेटिंग एरिया, ट्रैक के ड्रेन आदि का जायजा लिया। करबिगहिया साइड में यूरिनल में गंदगी देख अधिकारी भड़क गए और कहा कि नियमित रूप से सफाई होनी चाहिए।