युवक की रिहाई की मांग को लेकर सड़क जाम
पटना सिटी. पुलिसहिरासत में लिए गए युवक की रिहाई की मांग को लेकर शनिवार को परिजनों कुछ स्थानीय लोगों ने बीएनआर ट्रेनिंग स्कूल के पास अशोकराज पथ को जाम कर दिया। इस कारण वाहनों का परिचालन करीब एक घंटे तक बाधित रहा। पुलिस ने खदेड़ कर जाम कर रहे लोगों को भगाया। गुलबी घाट निवासी युवक रंजन उर्फ कल्लू के परिजनों का कहना है कि शुक्रवार की रात सादे पोशाक में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने रंजन को उठा लिया है। उसे कहां रखा गया है या फिर उसका दोष क्या है। इस संबंध में पुलिस कुछ नहीं बता रही है। जबकि घर के लोग लगातार स्थानीय थाना वरीय अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं।
अधिकारी माकूल जवाब देने से कतरा रहे हैं। इसी बात से नाराज लोगों ने दिन में करीब एक बजे बीएनआर के पास बांस-बल्ला लगा कर सड़क मार्ग पर वाहनों का परिचालन ठप कर दिया। लोगों ने जगह-जगह टायर भी जला रखा था। इस वजह से गांधी मैदान से गायघाट की ओर आने वाले वाहनों का परिचालन ठप हो गया। जाम हटाने को लेकर वाहन चालकों प्रदर्शन में शामिल लोगों के बीच कई दफा झड़प हुई। क्योंकि गायघाट से ऑटो का रूट परिवर्तन होने से गांधी मैदान की ओर से आने वाले चालकों को रास्ता नहीं मिल पा रहा था। बाद में मौके पर सुल्तानगंज थाना की पुलिस पहुंची।
जाम कर रहे लोगों को खदेड़कर भगाने के बाद गश्त करती पुलिस।