सचिव ने कृषि मेले का औचक निरीक्षण किया
पटना. कृषिविभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा ने शनिवार को मीठापुर में कृषि यांत्रिकीकरण मेले का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से कहा कि नई व्यवस्था में कृषि यंत्रों के अनुदान में पारदर्शिता रहेगी। कोई भी व्यक्ति कहीं से भी इस योजना के तहत लाभुकों की सूची देख सकता है। पहली बार राज्य में ऑनलाइन आवेदन से किसानों को 51 प्रकार के यंत्रों पर अनुदान दिया जा रहा है।