घर की खिड़की तोड़ 2 लाख की संपत्ति चोरी
रुपए लेकर भाग रहे चोर को जब गृह स्वामी ने रोकने का प्रयास किया तब घूंसा मारकर भाग निकला। घटना चौक थाना क्षेत्र के गुरुगोविंद सिंह पथ की है। घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंची। गुरुगोविंद सिंह पथ में कृषि सामान के विक्रेता अखिलेश बूबना का घर है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात मकान से सटे एक परिसर की खिड़की को काट कर एक चोर घर में घुस आया।
घर में उसी कमरे के आलमीरा को तोड़ा जिसमें रुपए जेवरात थे। घर में खटपट की आवाज सून कर वह जागे। उन्होंने समझा की बच्चे पढ़ने के लिए उठे होंगे। लेकिन आहट पर शंक होने पर जब बाहर निकले तब नजारा ही बदला हुआ था। उन्होंने बताया कि करीब बीस वर्ष का युवक झोला लेकर निकल रहा था। जब विरोध किया तब घूंसा मार वहां से फरार हो गया। कमरे की खोजबीन किए जाने पर पता चला कि आलमीरा से दो लाख 10 हजार रुपए नगद सहित सोने-चांदी के जेवरात गायब हैं। घटना की सूचना चौक थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने चोर के घर में घुसने भागने कि दिशा की पड़ताल की।
पुलिस का मानना है कि चोर जानकार है रेकी किए जाने के बाद घटना को अंजाम दिया है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
चोर को पकड़ा तो घंूसा मारा और सामान लेकर फारार हो गया।