पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधानसभा चुनाव की तैयारी राजद ने शुरू की

विधानसभा चुनाव की तैयारी राजद ने शुरू की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजद ने अगले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू दी है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामचंद्र पूर्वे ने बताया कि 11 अक्टूबर को जेपी जयंती पर सभी 38 जिला मुख्यालयों में बैठक होगी। इसमें संबंधित जिले के विधायक, पूर्व विधायक, युवा-महिला-छात्र-अल्पसंख्यक समेत सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके लिए जिलों के अनुसार प्रदेश राजद प्रभारियों की शीघ्र तैनाती करेगा।

बैठक में बूथों के स्तर पर अब तक क्या कार्य किए गए हैं, उसकी समीक्षा होगी। प्रखंड अध्यक्ष अपने क्षेत्र की बूथवार तैयारी से जिला प्रभारी को अवगत कराएंगे। सक्रिय निष्क्रिय सदस्यों की गतिविधियों की रिपोर्ट पेश करेंगे।

लालूके स्वस्थ होने पर संगठनात्मक विस्तार: प्रदेश,जिला और प्रखंड स्तर पर पार्टी की गतिविधियों में शिथिल पदाधिकारियों की जगह युवा और नए चेहरे को लाने का कार्यक्रम बनाया गया था। पर, लालू प्रसाद के अस्वस्थ होने के कारण इसपर अमल नहीं हो सका। उनके स्वस्थ होने के बाद ही संगठनात्मक विस्तार पर निर्णय होगा।