सुमित और ऋद्धिमा बने नंबर वन धावक
कबड्डी और खो-खो में पटना की टीमों का दबदबा
पटनाजिला खेल विभाग की ओर से आयोजित विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में संत कैरेंस हाई स्कूल के सुमित कुमार ऋद्धिमा सिंह सबसे तेज धावक बने। बालिका अंडर-19 की 100 मीटर में ऋद्धिमा पहले, विजया दूसरे, प्रियंका सिंह तीसरे स्थान पर रहीं।
200 मीटर में आरती कुमार, दीपा सिंह, शाल्वी, 400 मीटर में दीपांजलि, कीर्ति, संगीता, 800 मीटर में अंतरा, माधुरी, दीपांजलि 5000 मीटर में माधुरी, दीपांजलि क्रमश: पहले, दूसरे तीसरे स्थान पर रहीं। बालिक अंडर-14 के 100 मीटर में रिया, करुणा, कोमल, 200 मीटर में करुणा, कोमल, आरती, 400 मीटर में आयुषी, आकांक्षा, शैलजा, 600 मीटर में आयुषी, आकांक्षा, राबड़ी क्रमश: प्रथम, दूसरे तीसरे स्थान पर रहीं। बालक अंडर-14 में 100 मीटर में विवेक, विकास, बादल, 200 मीटर में धीरज, राकेश, बादल, 400 मीटर में विवेक, अंशु, राकेश, 600 मीटर में राजेश, अंशु, राकेश क्रमश: पहले, दूसरे तीसरे स्थान पर रहे। बालक अंडर-19 वर्ग के 100 मीटर में सुमित कुमार, आकाश, राहुल, 200 मीटर में आकाश, अजय,ज्ञानेंद्र,400 मीटर में अजय, रवि, सुमित, 800 मीटर में देव, मुकेश, हर्षित,1500 मीटर में गुलशन, देव, सिकंदर और 5000 मीटर में मुकेश, गुलशन विकास क्रमश: पहले, दूसरे तीसरे स्थान पर रहे।
कुश्ती टीम घोषित : पटनाप्रमंडल कुश्ती टीम की घोषणा इस प्रकार है- अंकित (42केजी), विद्या सागर (46केजी), सत्यप्रकाश (50केजी), सोनू (54केजी), सुजीत (58केजी), दीपक (63केजी), रजनीश (69केजी), बंटी (76केजी), संजय (85केजी)।
पटना. पटनाप्रमंडल खो-खो कबड्डी स्पर्द्धाओं में पटना की टीमों का दबदबा रहा। कबड्डी अंडर-19 बालक वर्ग के फाइनल में पटना ने भोजपुर को 20-14 से हराया। बालिका में नालंदा ने बक्सर को 22-10 से पराजित किया। बालक अंडर-14 में पटना की टीम बक्सर को हरा चैंपियन बनी। खो-खो के बालक अंडर-17 के फाइनल में पटना ने आरा को 8-3 से हराया। बालिका वर्ग में पटना ने रोहतास को 5-4 से पराजित किया।
पटना जिला विद्यालय एथलेटिक्स में संत कैरेंस हाई स्कूल का रहा दबदबा
लोकल इवेंट