- Hindi News
- अग्रसेन जयंती पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
अग्रसेन जयंती पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
महाराजाअग्रसेन जयंती के अवसर पर बिहार प्रादेशिक अग्रवाल महिला सम्मेलन की ओर से अग्रसेन भवन में शनिवार को बच्चों और महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन एएन कॉलेज की उप प्राचार्या डॉ पूर्णिमा सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सम्मेलन की अध्यक्ष गीता जैन ने किया। विशिष्ट अमर कुमार अग्रवाल ने कहा कि महाराज अग्रसेन के जयंती पूरे एक पखवारे तक विभिन्न स्थानों पर मनाई जाएगी।विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं में प्रियांशु कुमार, कृष्ण कुमार, ईशांत मोहनका, मास्फा ईशांत मोहनका, सपना,सुधांशु रंजन, अनुराग उग्र नारायण, विवेक सुंदरम कुसुम तिवारी, ममता सिन्हा, श्वेता प्रसाद विजेता बनी।
इस दौरान सम्मेलन की संरक्षिका मधु अग्रवाल सहित, सुधा अग्रवाल, नीना मोटानी, अनुभा अग्रवाल, रजनी खेमका, रेणु अग्रवाल, मीना अग्रवाल, स्मिता, दया अग्रवाल, अनिता कृष्ण, आदि मौजूद थी।
अग्रसेन भवन में रविवार को महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं।