• Hindi News
  • जलही जीवन है और इसे

जलही जीवन है और इसे

9 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार > पटना

दूरदर्शनपर हर महीने के चौथे गुरुवार को शाम चार बजे इंडिया अन्हर्ड कार्यक्रम देखा जा सकता है। इसे दूर दराज के ग्रामीण इलाकों में फैले वीडियो वॉलंटियर्स ने बनाया है, जिसमें ग्रामीण इलाकों और समाज के हाशिये पर के लोगों की समस्याओं को वीडियो के द्वारा दिखाया जाएगा।

यह बातें बुधवार को एएन सिन्हा संस्थान में दूरदर्शन के निदेशक पीएन सिंह ने कही। वह सामुदायिक मीडिया संस्था वीडियो वॉलंटियर्स और दूरदर्शन की पहल से शुरू हो रहे टीवी कार्यक्रम इंडिया अन्हर्ड को लेकर आयोजित एक प्रेस वार
जलही जीवन है और इसे बचाने के लिए हम सबको आगे की जरूरत है। बच्चों में जल संरक्षण के प्रति जागरुकता फैलाकर इस दिशा में बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है। हमें जल संरक्षण की अहमियत को समझने की जरूरत है। ये बातें पद्मश्री सुधा वर्गीज ने एएन सिन्हा संस्थान में कही। वह केंद्रीय भूमि जल बोर्ड की ओर से बच्चों के लिए राज्य स्तरीय चित्रांकन प्रतियोगिता-2014 के दौरान बच्चों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने जल संरक्षण के लिए बोर्ड के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से समाज में जागरुकता फैलती है।

जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से पंचम राज्य स्तरीय चित्रांकन प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता का आयोजन केंद्रीय भूमि जल बोर्ड मध्य पूर्वी क्षेत्र पटना कार्यालय की ओर से की गई थी। यह प्रतियोगिता प्रदेश भर के कक्षा छह, सात और आठ के बच्चों को जल एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए आयोजित की गई थी। इसमें बिहार के 1108 विद्यालयों के एक लाख से अधिक बच्चों ने भाग लिया था। इस दौरान चुने गए 50 बच्चे बुधवार को संचित होगा जल, सुरक्षित होगा कल विषय पर आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता में भाग लेने राजधानी पहुंचे थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. बीके मिश्रा, शैलेंद्र नाथ द्विवेदी, गौतम कुमार रॉय उपस्थित थे।

एएन सिन्हा संस्थान में आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता में भाग लेते स्कूली बच्चे।

निर्णायक मंडल में ये थे शामिल

प्रतियोगिता में बेस्ट पेंटिंग का चयन करने के लिए निर्णायक मंडल में पटना कला महाविद्यालय की राखी कुमारी, दिनेश कुमार और ख्याति प्राप्त चित्रकार अशोक कुमार विश्वास शामिल थे।

आयुष कुमार वर्मा ने जीती प्रतियोगिता

पांचवीं स्टेट लेवल पेंटिंग, पोस्टर प्रतियोगिता-2014 में डीएवी पब्लिक स्कूल कैंट एरिया गया के आयुष कुमार वर्मा को प्रथम, रानी सरस्वती विद्या मंदिर फारबिसगंज अररिया की पूजा कुमार को द्वितीय और राजेश कला केंद्र भवानीपुर जीरत मोतिहारी के रितिक राज को तृतीय पुरस्कार दिया गया। इस दौरान प्रथम पुरस्कार के लिए 10 हजार, द्वितीय पुरस्कार के लिए आठ हजार, तृतीय पुरस्कार के लिए पांच हजार रुपए प्रदान किए गए। सांत्वना पुरस्कार के लिए 10 प्रतिभागियों को 10 हजार रुपए दिए गए। इसके तहत देबराज चौधरी, अक्षय कुमार