पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दफ्तर के पास पशुपालन विभाग के कर्मी को रौंदा

दफ्तर के पास पशुपालन विभाग के कर्मी को रौंदा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तेजरफ्तार से रहे एक टैंकर ने सोमवार को पशुपालन विभाग के कर्मी पंकज कुमार को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके सिर शरीर के कई अंग सड़क पर बिखर गए। अपराह्न करीब सवा तीन बजे एयरपोर्ट थाने से 200 मीटर दूर फ्रोजन सीमन बैंक बुल स्टेशन के दफ्तर के पास हुई इस दर्दनाक घटना के बाद पशुपालन विभाग के कर्मचारियों स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। दो घंटे तक वे हंगामा करते रहे।

चालकटैंकर सहित फरार

इधर,चालक टैंकर को लेकर फुलवारीशरीफ की ओर चंपत हो गया। सूचना मिलने के बाद सदर एसडीओ अमित कुमार सचिवालय डीएसपी शिबली नोमानी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। एसडीओ ने 28 वर्षीय पंकज के पिता बालेश्वर पासवान को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपए दिए। उन्होंने मृतक के परिजन को मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार, हिट एंड रन केस में मरने की वजह से 25 हजार रुपए और अनुकंपा के आधार पर पंकज के परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलाने की घोषणा की। शाम करीब पांच बजे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लोगों ने की ब्रेकर बनाने की मांग

स्थानीयलोगों ने कहा कि कई बार दफ्तर के पास ब्रेकर बनाने की मांग की गई है। प्रशासन से कहा गया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि बराबर इस सड़क पर हादसा होता रहता है। अगर प्रशासन ने उनकी मांगों को अब अनदेखी की, तो आंदोलन किया जाएगा।

पंकज काे अनुकंपा पर मिली थी नौकरी

पंकजके पिता बालेश्वर पासवान निवासी कौशलनगर ने बताया कि दो बेटों में वह छोटा था। बड़ा बेटा प्रकाश निजी चालक है। प|ी फुलवतिया देवी पशुपालन विभाग में काम करती थी। विकलांग हो जाने की वजह से उसकी जगह पर पंकज को नौकरी मिली थी। पंकज की प|ी पुष्पा को सरकार नौकरी दे दे, ताकि वह अपने दो बच्चों का लालन-पालन कर सके।

पंकज पशुपालन विभाग के अधीन चलने वाले फ्रोजन सीमन बैंक सह बुल स्टेशन का चतुर्थवर्गीय कर्मी था। फिलहाल, उसकी प्रतिनियुक्ति पास में स्थित कैटल फार्म में थी। वह ड्यूटी खत्म कर साइकिल से दफ्तर परिसर में स्थित क्वार्टर जा रहा था। इस बीच एयरपोर्ट की ओर से रहे टैंकर ने उसे रौंद दिया। पंकज को दो बच्चे हैं। बेटी गुड़िया सात वर्ष और बेटा युवराज एक साल का है। क्वार्टर के पास ही पति की हादसे में मौत की सूचन