- Hindi News
- इधर, चोरी की 15 लाख की संपत्ति के साथ तीन धराए
इधर, चोरी की 15 लाख की संपत्ति के साथ तीन धराए
सुबह बेटी विदा की, रात में तीन लाख की चोरी
शादी में गए बाहर, दो घरों से 7 लाख की संपत्ति चुराई
दुर्गोत्सवके दौरान राजधानी के अलग-अलग अपार्टमेंट में हुई चोरियों की जांच कर रही पटना पुलिस की विशेष टीम ने चोरी के 15 लाख की संपत्ति के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खाजेकलां के सोनू और पालीगंज के विकास को चोरी, जबकि पालीगंज के सूरज को चोरी का सामान खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एसएसपी जितेंद्र राणा के अनुसार सोनू और विकास चोरी की योजना बनाते जक्कनपुर थाना क्षेत्र से पकड़े गए। दोनों की निशानदेही पर पालीगंज के सर्राफा व्यवसायी सूरज को गिरफ्तार किया गया। चोरों के पास से बरामद संपत्ति का मूल्य 15 लाख से अधिक है। इससे दोगुने की संपत्ति चोर बेच चुके हैं। दोनों शातिरों के खिलाफ शास्त्रीनगर, गर्दनीबाग, जक्कनपुर थाने में आपराधिक मामले दर्ज हैं। अब तक सात चोरी के मामलों का खुलासा हो चुका है।
गर्दनीबाग कौशिकालय अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या-101 निवासी कार्यपालक अभियंता वैद्यनाथ दास की अनुपस्थिति में 13 अक्टूबर को चोरों ने 2.50 लाख रुपए नगद सहित 8 लाख की संपत्ति चुरायी थी।
दोदुकानों में सात लाख के जेवर बेचे : पूछताछमें दोनों ने बताया पालीगंज के कौशल ज्वैलर्स में चोरों ने 4.50 लाख रुपए के जेवरात बेचे थे। जबकि, आलमगंज के तुलसी ज्वैलर्स में 2.60 लाख रुपए के जेवरात बेचे थे। ये लोग चोरी के रुपयों से बाइक खरीद कर गर्लफ्रैंड को घुमाते थे
येहुआ बरामद : चोरोंके पास से 1 देशी रिवॉल्वर, 3 कारतूस, 4 अपाचे बाइक, एक ऑटो, नगद 15,521 रुपए, 3 कलाई और 1 दीवाल घड़ी, सोने की 3 अंगूठी, 2 झुमका, 2 टॉप्स, चांदी के 6 सिक्के, 6 कटोरी, 3 कैमरा, 1 एलसीडी, एक डीवीडी, 2 लैपटॉप, 2 मिक्सर, 1 सूटकेस, 1 बुफर, ताला तोड़ने का उपकरण, चाकू, 2 मोबाइल बरामद हुआ है।
प्रदीप ने बताया कि बेटी की विदाई के बाद घर वाले और मेहमान सभी गहरी नींद में सोए थे। रात में चोर छत पर चढ़ने के बाद नीचे गए। तीन तल्ले मकान में भाई रामानंद प्रसाद के कमरे को छोड़ सभी कमरों को बाहर से लगा दिया। फिर एक कमरे में रखे अलमारी को तोड़ा। इत्मीनान से बैग निकाला और छत पर ले गए। यही नहीं, बदमाशों ने घर के कई स्थानों को भी खंगाला, लेकिन कुछ नहीं मिला। जब बहन जगी तो उसके गले से चेन खींच लिया। इतने में सभी लोग जग गए।
घघा गली स्थित