पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटना धनबाद एक्सप्रेस का इंजन फेल

पटना-धनबाद एक्सप्रेस का इंजन फेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना-धनबादइंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन फेल हो जाने के कारण सोमवार को ट्रेन मोकामा के पास काफी देर तक रुकी रही। 1332 पटना-धनबाद इंटरसिटी मोकामा से ज्यों ही खुली की ट्रेन का इंजन फेल हो गया। ट्रेन लेट होने से नाराज यात्रियों ने हंगामा भी किया।

ट्रेन के गार्ड से भी बदसलूकी की। पटना से चलकर धनबाद जा रही धनबाद इंटरसिटी मोकामा स्टेशन से रवाना हुई और डाउन रेल लाइन पर पूर्वी रेल गुमटी तक पहुंचने तक इंजन फेल हो गया। इससे एक घंटे तक ट्रेन वहीं रुकी रही। इस दौरान डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हुआ। इसके बाद वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दूसरे इंजन को ट्रेन के पीछे लगाया गया और ट्रेन को औंटा हॉल्ट पहुंचाया गया। धनबाद इंटरसिटी के औंटा हॉल्ट पहुंचने के बाद इंजन को पीछे से आगे लाया गया और तब ट्रेन को गंतव्य की तरफ रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन का परिचालन करीब दो घंटे तक बाधित रहा। ट्रेन में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी सवार थे। सुशील मोदी को लखीसराय जाना था। ट्रेन को विलंब होता देख सुशील मोदी सड़क मार्ग से रवाना हो गए।

मोकामा के पास इंजन फेल होने के बाद रुकी ट्रेन।