पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शृंगार दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

शृंगार दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कंकड़बाग,जेजे मार्केट में चिंटू कुमार की दुकान नंबर-13 नवरंग शृंगार एंड गिफ्ट पैलेस में सोमवार सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। पड़ोसियों ने दुकान से धुआं निकलता देख इसकी सूचना चिंटू को फोन पर दी। मौके पर पहुंचे चिंटू ने पहले स्थानीय लोगों के सहयोग से खुद आग को काबू करने का प्रयास किया। फिर फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई।

सूचना पाकर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू किया, लेकिन तब तक दुकान में रखी पांच लाख रुपए की संपत्ति खाक हो गई। बकौल चिंटू लगन का समय होने के कारण हाल में उन्होंने नया स्टॉक भरा था। अाग लगने के कारण सबकुछ चौपट हो गया। हादसा सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ। चिंटू की दुकान से सटी और भी दुकानें थी, लेकिन आग दूसरी दुकानों तक नहीं फैली। चिंटू ने बताया कि दुकान में पांच रुपए की बिंदी, सिंदूर से लेकर दो हजार रुपए के गिफ्ट आइटम थे। लगन का समय होने के कारण दुकान में इसकी काफी मांग थी। लिहाजा पहले से ही स्टॉक लाया गया था। बिक्री के बाद दोबारा स्टॉक उन्होंने भरा था। आग की चपेट में सबकुछ खाक हो गया।

कंकड़बाग के जेजे मार्केट में शृंगार दुकान में आग लगने के बाद जमीन पर पड़ा मलबा।