पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्जी जाति प्रमाणपत्र पर ली नौकरी, नियुक्ति रद्द

फर्जी जाति प्रमाणपत्र पर ली नौकरी, नियुक्ति रद्द

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फर्जीजाति प्रमाणपत्र के आधार पर पशु चिकित्सा पदाधिकारी बने कौशल कुसुम की नियुक्ति को पशु संसाधन विभाग ने रद्द कर दिया है। साथ ही इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और वेतन आदि की राशि की वसूली करने के लिए कहा है। ये 17 फरवरी, 2005 से नौकरी पर हैं। ये फिलहाल जहानाबाद के घोषी में कार्यरत हैं। पूर्व में ये बख्तियारपुर में कार्यरत थे। ये नालंदा के रहने वाले हैं। विभाग ने इनके खिलाफ मिली शिकायत की जांच कराई, तो पता चला कि ये कुर्मी जाति के हैं। नौकरी लेने के लिए पासी जाति का प्रमाणपत्र बनवा लिया। इनसे वेतन राशि वसूली की जिम्मेदारी निगरानी को दी गई है। वहीं इनके खिलाफ प्राथमिकी जहानाबाद के पशुपालन पदाधिकारी करेंगे। उक्त आदेश का प्रकाशन बिहार राजपत्र में भी करने का निर्देश जारी हुआ है।