- Hindi News
- ट्रक ने बाइक को चपेट में लिया, दो की मौत
ट्रक ने बाइक को चपेट में लिया, दो की मौत
पटना| बायपासपर नब्बे फीट के सामने रविवार देर रात ढाई बजे अज्ञात ट्रक ने बाइक पर सवार तीन युवकों को चपेट में ले लिया। मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त 29 वर्षीय गुड्डू चौरसिया और 14 वर्षीय मनु यादव के रूप में की, जबकि घायल की शिनाख्त दीपक के रूप में की गई है। दीपक का निजी अस्पताल में इलाज कराया गया।