कृषि विवि ने अनुकंपा पर दी 22 को नौकरी
पटना| बिहारकृषि विश्वविद्यालय में सोमवार को 22 लोगों को अनुकंपा पर नौकरी दी गई। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मेवालाल चौधरी ने सभी को नियुक्ति पत्र सौंपा। मौके पर निदेशक प्रशासन डाॅ. आदित्य प्रसाद, अधिष्ठाता कृषि डाॅ. आरएन शर्मा, अमित कुमार सहित आदि मौजूद थे। 22 के अलावा पांच और आवेदन हैं, जिन पर विचार किया जा रहा है।