जिला शिक्षा पदाधिकारियों की बैठक आज
पटना|शिक्षक नियुक्ति और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में राशि वितरण को लेकर सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों (डीईओ) की बैठक मंगलवार को शिक्षा विभाग के सभागार में होगी। सभी डीईओ को संबंधित जिले में शिक्षकों के खाली पदों की सूची लेकर आने के लिए कहा गया है। बैठक में विभाग शिक्षक नियुक्ति को लेकर डीईओ को कई दिशा-निर्देश जारी करेगा।