श्रम मंत्रालय और उद्यमियों की बैठक आज
पटना| औद्यौगिकइकाइयों द्वारा लेबर फार्मेट में गुणवत्ता सुधार के लिए बिहार चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई) द्वारा मंगलवार को ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस ट्रेनिंग कार्यक्रम में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय तथा बिहार सरकार के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बीसीसीआई के सभी प्रमुख सदस्य इस बैठक में शिरकत करेंगे।