पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साफ छवि ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया : मांझी

साफ छवि ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया : मांझी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्रीजीतन राम मांझी ने कहा कि मेरी निर्विवाद छवि ने ही मुझे मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचाया। वक्त का तकाजा है। मैं सबसे पहले कांग्रेस पार्टी की सरकार में मंत्री बना। लालू प्रसाद के मंत्रिमंडल में भी रहा और फिर जदयू की सरकार में भी मंत्री रहा। फिलहाल, नीतीश कुमार के सौजन्य से मुख्यमंत्री हूं। वह सोमवार को दिल्ली में इंडियन एक्सप्रेस द्वारा आयोजित आइडिया एक्सचेंज कार्यक्रम में संवाददाताओं के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि नीतीश महान नेता हैं। विधानसभा के अगले चुनाव में महागठबंधन को बहुमत आने पर नीतीश को मुख्यमंत्री बनाए जाने की बात सामने आई है। मैं भी इससे अच्छी तरह वाकिफ हूं।

अनुसूचितजातियों को जागरूक बनाना चाहता हूं : मुख्यमंत्रीने कहा कि बचपन से अभी तक की कहानी यादकर मैं अनुसूचित जातियों को जागरूक बनाना चाहता हूं। दलितों की दशा-दिशा में आवश्यक सुधार के लिए जागरूकता का वातावरण बनाना आवश्यक है। मेरा जन्म बिहार के ऐसे दुर्गम स्थान पर हुआ, जहां साइकिल तक जाने का रास्ता नहीं था। मेरे माता-पिता मजदूरी करते थे। जिस दिन मेरा जन्म हुआ उस दिन मेरी मां ने जिउतिया का उपवास किया था। जब मैं एक वर्ष का था, तो बहुत भयानक बाढ़ आई। उस समय मैंने पेड़ पर चढ़कर जान बचाई थी। बाद में पास के जमींदार आए और मेरे पिता को काफी गंदा स्थान दिखा कर कहा- यहीं रहो। तीन-चार दिन तक उसकी सफाई के बाद हम वहीं पर रहने लगे।

चुनावलड़ा और जीत गया : मुख्यमंत्रीने कहा कि गरीबी की वजह से मैं बचपन में मजदूरी करता था। वहां मालिक के बच्चे को पढ़ाने के लिए एक शिक्षक आता था। उसने अपने विद्यार्थी को पाठ को सुनाने के लिए कहा। वह नहीं सुना पाया, तो शिक्षक उसकी पिटाई करने लगा। तब मैंने शिक्षक से कहा कि मैं पाठ सुना दूं। उन्होंने हामी भरी और फिर मैंने पूरा पाठ सुना दिया। शिक्षक ने मेरे पिता से कहा कि इसे पढ़ाओ। बस वहीं से मेरी पढ़ाई की शुरुआत हो गई। किसी प्रकार स्नातक किया। लेकिन, एमए अंतिम वर्ष की आखिरी परीक्षा नहीं दे पाया। चुनाव की घोषणा होते ही संसदीय चुनाव में टिकट का प्रयास किया। मुझे पता था कि संसदीय चुनाव के लिए प्रयास करने पर विधानसभा चुनाव का टिकट मिल जाएगा। ऐसा ही हुआ। मुझे विधानसभा चुनाव का टिकट मिला और मैं जीत गया।

इंडियन एक्सप्रेस के कार्यक्रम आइडिया एक्सचेंज में खुलकर बोले सीएम