पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उन्माद की राजनीति करते हैं सुमो : संजय

उन्माद की राजनीति करते हैं सुमो : संजय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | जदयूके प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि उन्माद की राजनीति करने वाले भाजपा नेता सुशील मोदी को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से राजनीति की शिक्षा लेनी चाहिए। सुमो के पास अपना वोट बैंक है नहीं, इसलिए वे सिर्फ दूसरों का सहारा लेकर राजनीति करते हैं। भाजपा ने हमेशा जाति और धर्म की राजनीति की है। इससे समाज बंटता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुमो मिलकर एकबार फिर समाज को बांटने की साजिश कर रहे हैं। सुमो को शायद पता नहीं कि जाति की राजनीति करने वाला इसी कुचक्र में दफन भी हो जाता है। भाजपा और उसके नेताओं के साथ भी ऐसा ही होने वाला है। बिहार में जीतन राम मांझी के नेतृत्व में सरकार अच्छा काम कर रही है, तो भाजपा नेताओं के पेट में दर्द हो रहा है।