- Hindi News
- \"नहीं खुले क्रय केंद्र, औने पौने दाम पर धान बेच रहे किसान\'
\"नहीं खुले क्रय केंद्र, औने-पौने दाम पर धान बेच रहे किसान\'
पूर्वउपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि धान खरीद में राज्य सरकार किसानों के साथ मजाक कर रही है। धान की फसल तैयार हुए एक महीना हो गया, मगर आजतक एक भी क्रय केंद्र नहीं खुला है। इससे जरूरतमंद किसान बिचौलियों को औने-पौने दाम पर अपना धान बेचने को मजबूर हैं। उन्हें इसकी कीमत 1000 से 1100 रुपए प्रति क्विंटल ही मिल पा रही है।
उन्होंने कहा कि किसान ठगा महसूस कर रहे हैं। धान खरीद और बोनस के लिए राज्य खाद्य निगम और पैक्सों को अभी तक फूटी कौड़ी भी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष 15 नवंबर से होने वाली धान की खरीद को इस साल 10 दिन विलंब से 25 नवंबर से करने की घोषणा की गई, फिर मुख्यमंत्री ने इसे बढ़ाकर 5 दिसंबर कर दिया।
जनतादरबार आज : मोदीके पोलो रोड स्थित सरकारी आवास पर मंगलवार को ‘जनता के दरबार में पूर्व उपमुख्यमंत्री’ कार्यक्रम का आयोजन होगा।