पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायतों में खुलेंगे कृषि विस्तार केंद्र

पंचायतों में खुलेंगे कृषि विस्तार केंद्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषिविभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा ने कृषि सेवा केंद्र सह ग्रामीण ज्ञान केंद्र की जगह इस परियोजना का नाम कृषि विस्तार केंद्र रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परियोजना के तहत भवन का निर्माण वैसे पंचायत में कराया जाए, जो प्रखंड मुख्यालय से पांच किमी की दूरी के अंदर हो और वह प्रखंड का सबसे अधिक जनसंख्या वाला पंचायत हो। साथ ही वैसे स्थान पर निर्माण कराया जाए, जहां पहले से मनरेगा भवन/पंचायत भवन/सामुदायिक भवन है। विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि उक्त भवन में कृषि समन्वयक, जनसेवक तथा किसान सलाहकार की बैठने की व्यवस्था हो। भवन की व्यवस्था के लिए मैनेजमेंट कमेटी का गठन किया जाए।