\"भाजपा जनता को बरगला रही है\'
पटना | बिहारप्रदेश अति पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के संयोजक अविनाश कुमार ने कहा कि भाजपा प्रदेश की जनता को बरगला रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजधानी की दुर्दशा के लिए यही पार्टी जिम्मेवार है। पिछले 25 साल से भाजपा के विधायक राजधानी की सीटों पर काबिज हैं, लेकिन जनता गंदगी, जलजमाव अौर जाम से परेशान है। भाजपा के प्रतिनिधि आम लोगों को परेशानी से निजात दिलाने के स्थान पर अखबारों में तस्वीर छपवाने के लिए सफाई का नाटक कर रहे हैं।