श्रद्धांजलि रथयात्रा का समापन 13 को
पटना | समतापार्टी काल में लालू-राबड़ी सरकार के जंगलराज की समाप्ति के लिए हुए आंदोलनों के दौरान शहीद हुए कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि देने के लिए राष्ट्रीय लोक समता पार्टी द्वारा निकली श्रद्धांजलि रथयात्रा का समापन 13 दिसंबर को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में होगा। इसे मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार, सांसद राम कुमार कुशवाहा और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ललन पासवान संबोधित करेंगे।