पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिप्रेस के तीन पदाधिकारी बदले गए

बिप्रेस के तीन पदाधिकारी बदले गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | सामान्यप्रशासन विभाग ने बिहार प्रशासनिक सेवा के तीन पदाधिकारियों का तबादला किया है, जबकि 10 अन्य पदाधिकारियों को बिहार कर्मचारी चयन आयोग में 10 दिसंबर से होने वाले एएनएम की नियुक्ति के लिए आयोजित साक्षात्कार के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। बिहार राज्य खाद्य एवं आपूर्ति निगम के आेएसडी अनिमेष पांडेय को पर्यटन विभाग का ओएसडी बनाया गया है। बिहार राज्य खाद्य एवं आपूर्ति निगम, रोहतास के जिला प्रबंधक चंद्रशेखर झा को पर्यटन विभाग का ओएसडी बनाया गया है। समस्तीपुर के वरीय उपसमाहर्ता मनोज कुमार की सेवा बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी में ओएसडी के पद पर पदस्थापन के लिए ऊर्जा विभाग को सौंपी गई है। इसके अलावा जिन 10 पदाधिकारियों को बिहार कर्मचारी चयन आयोग में प्रतिनियुक्त किया गया है, उनमें कुमार संजय प्रसाद, सुधांशु कुमार सिंह, ललन प्रसाद, सुधांशु शेखर, सुनील कुमार तिवारी, मनोज कुमार रजक, कमल नयन, राजेश्वरी पांडेय, आनंद प्रकाश और शंभु कुमार शामिल हैं। ये सभी विभिन्न विभागों के ओएसडी हैं।