पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मधुबनी मिथिला पेंटिंग की साड़ी पसंद कर रहीं महिलाएं

मधुबनी-मिथिला पेंटिंग की साड़ी पसंद कर रहीं महिलाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामसरसमेले में बिहार की स्पष्ट छवि दिखाई पड़ती है। प्रदेश भर से पहुंचे व्यवसायियों की वस्तुएं बड़ी कंपनियों से बेहतर साबित हो रही हैं। सोमवार को मेले में पहुंचे खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री श्याम रजक ने ये बातें कही। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह द्वारा उत्पादित वस्तुओं का यह बाजार बहुत सराहनीय है। इस अवसर पर रविवार की खरीदारी के लिए प्रथम पुरस्कार जगदीश सिंह, द्वितीय पुरस्कार राजीया रवातम, तृतीय पुरस्कार शमा परोज और अभिनव को दिया गया। आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी वरूण कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को मेले में कुल 2,98,796 लोग खरीदारी करने पहुंचे। इस दिन कुल 30 लाख की खरीदारी भी हुई।

मेले में खाने-पीने के लेकर घर की सजावट और फर्नीचर की खास व्यवस्था की गई है। सोमवार को मेले में महिलाओं के साथ बच्चों की भी अधिक संख्या देखी गई। मेले में मधुबनी और मिथिला पेंटिंग की साड़ी महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है। बीकानेर की बेडसीट, उड़ीसा का सलवार सूट, पूसा का मधु, भदोही का कालीन, दरभंगा की लहठी भी खूद पसंद किया जा रहा है। मेले में आपदा प्रबंधन, कृषि विभाग, उद्योग विभाग, मानव संसाधन विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, पशु और मत्स्य संसाधन विभाग, पंजाब नेशनल बैंक के स्टॉल भी लगाए गए हैं, जहां बिहार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

डॉक्टरों ने स्वास्थ्य शिविर में टीकाकरण की दी जानकारी

गांधी मैदानमें आयोजित सरस मेला में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के लिए स्टाल लगाया गया है। यहां आने वाले लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न जानकारी दी जा रही है। सोमवार को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। सिविल सर्जन डॉ. केके मिश्रा ने बताया कि शिविर में परिवार नियोजन और बच्चों के टीकाकरण संबंधी जानकारी दी गई। इसके अलावा लोगों ने विभिन्न बीमारियों से संबंधित जानकारी ली। इस मौके पर डॉ. केके मिश्रा के अलावा पीएमसीएच की शिशु रोग विभाग की हेड डॉ.नीलम वर्मा, डॉ. एके शाही, प्रशांत कुमार, संतोष कुमार आदि मौजूद थे। डॉ. केके मिश्रा के मुताबिक इस स्टाल पर काफी संख्या में लोग सोमवार को आए।

सरस मेला में कपड़ों के स्टॉल पर खरीदारी करती युवतियां।

प्रधानमंत्री जन धन योजना की जानकारी दे रहे

मेले में पहुंचने वाले लोगों के लिए प्रधानमंत्री जन धन योजना और आधार कार्ड आदि की भी जानक