- Hindi News
- किसी और को भी थी घर में रुपए होने की जानकारी ?
किसी और को भी थी घर में रुपए होने की जानकारी ?
पटना| किरानाव्यवसायी विनोद साहू के घर सीबीआई अफसर बनकर हुई लूट की जांच में पता चला है कि जिन अपराधियों ने लूट मचाई वे पेशेवर नहीं है। लूट अगर हुई है तो इसमें गुंजाइश पूरी है कि किसी अपने ने सूक्ष्म स्तर पर हर बात लुटेरों को बताई। अब यह शख्स कौन है इस पर पुलिस फिलहाल सिर्फ इतना कह रही है कि कोई करीबी है। जांच कर रहे पुलिसवालों को यह भी पता चला है कि बयानों में कुछ फर्क महसूस किए गए हैं। अब यह हड़बड़ी में हुआ या कोई और कारण है इसकी जांच अभी चल रही है।