- Hindi News
- 10 लाख की गाड़ी पांच लाख में बेचता था सोनू
10 लाख की गाड़ी पांच लाख में बेचता था सोनू
कुख्यातसोनू आलम द्वारा वाहन की चोरियों की लिस्ट और लंबी होती जा रही है। सिटी एसपी शिवदीप लांडे ने दावा किया है कि 50 से अधिक गाड़ियों की चोरी में इसकी संलिप्तता है। दस लाख की गाड़ी 5 लाख में मिलने पर कई खरीदार मिल जाते थे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सोनू ने कितनी संपत्ति अब तक बनाई होगी। गिरोह से जुड़े सदस्य एक खास तरीके से चोरी करते थे। जिस चोरी के मामले में सोनू गिरफ्तार हुआ उस मार्शल को एक हॉस्पिटल से चुराया गया था। गिरोह हॉस्पिटल में इसलिए वाहनों को निशाना बनाते थे क्योंकि लोग वहां व्यस्त होते हैं और रात में मरीजों के पास रहते हैं।
गाड़ी चोरी करते सोनू आलम सीसीटीवी में कैद होने के बाद गाड़ी मालिक ने फुटेज हासिल कर करीब 150 सीडी बनाई थी। इसे पुलिस के अलावा अपने परिचितों को भी बांटा था। कई जगह से सुराग हाथ लगने के बाद पुलिस ने आखिर कर तीन महीने बाद सोनू को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह के सदस्य अररिया और रक्सौल से होकर भारत-नेपाल की सीमा पार कर जाते थे। चूंकि इस सीमा पर बहुत ज्यादा जांच नहीं होती है, इसका फायदा अपराधी उठा रहे थे।
आरोपी सोनू