पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कक्षा से निकलते ही छात्र को रोका और की पिटाई

कक्षा से निकलते ही छात्र को रोका और की पिटाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाइक से आने पर हॉस्टल के छात्रों ने पीटा

वाणिज्यमहाविद्यालय में एक बार फिर छात्रों के दो गुट भिड़ गए। मामला आगे बढ़ता, इससे पहले ही सीनियर छात्रों ने स्थिति को संभाल लिया। एक समय तो अफवाह उड़ी कि कॉलेज में रैगिंग हो गई है। इसके बाद सभी शिक्षक छात्र पीड़ित को ढूंढने लगे। उसने पिटाई का कारण बताया तो शिक्षक कॉलेज प्रशासन शांत हुआ। पीड़ित छात्र ने कहीं शिकायत नहीं की। कॉलेज में कक्षा कर निकल रहे बीकॉम पार्ट वन के छात्र मोनू की पिटाई कर दी गई। वह अपनी बाइक से कॉलेज आया था। यह बात जैक्सन हॉस्टल के छात्रों को खटक गई। वे मोनू पूछने लगे कि गाड़ी से कॉलेज क्यों आए हो? इसका जवाब मोनू ने नहीं दिया। मोनू के आनाकानी करने और तनने पर जैक्सन हॉस्टल के अन्य छात्र गए। वे मोनू के साथ हाथापाई करने लगे। बाद में, मोनू ने बताया कि बेवजह उसकी पिटाई कर दी गई।