पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सात सदस्यीय कमेटी की निगरानी में चलेगा काम

सात सदस्यीय कमेटी की निगरानी में चलेगा काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौर्यालोक की मरम्मत

मौर्यालोकसौंदर्यीकरण और मरम्मत की निगरानी सात सदस्यीय कमेटी करेगी। मौर्यालोक की मरम्मत में लगातार मिल रही शिकायत के बाद नगर आयुक्त ने यह निर्णय लिया है। मंगलवार को निगम कार्यालय में दुकानदारों के साथ बैठक कर नगर आयुक्त कुलदीप नारायण ने दिशा निर्देश दिया है। सात सदस्यीय कमेटी में दुकानदार और निगम के इंजीनियर होंगे। दोनों मिल कर काम का देख रेख करेंगे और हर सप्ताह शनिवार को इसकी समीक्षा भी करेंगे। पानी की पाइप, बाथरूम और छज्जे पर बचे काम को पूरा करने का निर्देश प्राथमिकता के आधार करने को कहा गया है। अब तक कितना काम हुआ है इसे दिखाने के लिए बुडके के प्रोजेक्ट इंजीनियर प्रेजेंटेशन देंगे। कार्य की गुणवत्ता और समय पर निर्माण कार्य पूरा नहीं करने पर मौर्यालोक शॉप कीपर कल्याण समिति ने इसकी शिकायत विभाग, बुडको और निगम प्रशासन से की थी।