पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वसूली कर रहे सिपाही को ट्रक चालकों ने पीटा

वसूली कर रहे सिपाही को ट्रक चालकों ने पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शराबके नशे में पुलिस की रुआवी झाड़कर बेउर-गर्दनीबाग एनएच पर ट्रक चालकों से वसूली पटना पुलिस, के सिपाही 30 वर्षीय जीतेंद्र कुमार (सिपाही नंबर-2346)को भारी पड़ गई।

िसपाही की मनमानी से नाराज ट्रक चालकों ने केवल उसकी भरपूर पिटाई कर दी, बल्कि उसका पिस्टल और 11 कारतूस भी लूट लिया। वारदात सोमवार देर रात की है।

घायल सिपाही ने खुद बेउर थाने को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस उसे गर्दनीबाग थाने ले गई। उसे पहले गर्दनीबाग अस्पताल फिर पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। जितेंद्र खुद को स्पेशल सेल का सिपाही बताता है। सिपाही से मारपीट और पिस्टल लूटने का मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया है।

एसएसपी जितेंद्र राणा ने कहा कि सिपाही नशे में था और अपनी पिस्टल की हिफाजत नहीं कर पाया। लिहाजा उसे सस्पेंड कर दिया गया है। जहां तक रुपए वसूली की बात है तो उस बिंदु पर जांच हो रही है। डीएसपी की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। सिपाही जितेंद्र इससे पहले दीदारगंज थाना में पोस्टेड था। जहां से लाइनहाजिर होने के बाद उसे विशेष सेल में पोस्टिंग मिली थी।

वसूली नहीं बकझक के बाद हुई पिटाई, फिर लूटी पिस्टल

डीएसपीशिबली नोमानी को सिपाही ने दिए बयान में कहा है कि वह बेउर मोड़ से मुड़ रहा था। उसी समय सामने से एक ट्रक गया। तेज गति में होने के कारण उसने टोका तो बकझक शुरू हो गई। इसके बाद चालक ने मारपीट शुरू कर दी। अपने साथियों को भी बुला लिया और पिटाई कर पिस्टल कारतूस छीन ली। रुपए वसूले जाने के सवाल पर डीएसपी ने कहा कि सभी बिंदुओं पर जांच हुई है। अभी कुछ नहीं कह सकते।

मामले की जांच डीएसपी शिबली नोमानी ने कर ली है इसकी रिपोर्ट एसएसपी को बुधवार को सौंप सकते हैं। प्रथमदृष्टया सिपाही की गलती पाये जाने पर उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। सिपाही जितेंद्र कुमार मूल रूप से नालंदा का रहने वाला है। पटना में वह बेउर में किराये के मकान में रहता है। रात को अपनी बाइक के साथ वह मोड़ के पास था।