- Hindi News
- सचिव ने पटना सहित चार डीएचओ का वेतन रोका
सचिव ने पटना सहित चार डीएचओ का वेतन रोका
आवंटितराशि खर्च नहीं करने पर भड़की सचिव हरजोत कौर ने पटना, नालंदा, बक्सर और रोहतास के जिला पशुपालन पदाधिकारियों का वेतन रोकने का आदेश दे दिया। मंगलवार को पटना, मगध सारण प्रमंडल में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक में पाया गया कि बैंक किसानों को गाय मछलीपालन के लिए लोन देने में आनाकानी करते हैं। एसबीआई, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और ग्रामीण बैंक का कार्य असंतोषजनक पाए जाने पर सचिव ने चेतावनी दी कि योजनाओं के लिए जमा राशि वापस निकाल ली जाएगी। डीएचओ डीएफओ को साफ कहा गया कि अच्छे काम करने वाले पुरस्कृत होंगे, जबकि कोताही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभागीय मंत्री वैद्यनाथ सहनी ने पटना के जिला मत्स्य पदाधिकारी को हमेशा कार्यालय से अनुपस्थित पाए जाने फटकार लगाई। डीएफओ को कारण बताओ नोटिस देने के लिए कहा। मंत्री ने बैंक अधिकारियों से कहा कि किसानों के आवेदन में त्रुटि रहने पर सुधार कराएं, कि आवेदन ही रद्द करें। मंत्री ने डीएफओ को लक्ष्य से डेढ़ गुना ज्यादा आवेदन लेने का निर्देश दिया। जिलों में बन रहे मछुआ आवास की फोटोग्राफी करा भेजने के लिए कहा। विभागीय सचिव ने अरवल, जहानाबाद एवं नवादा जिले की प्रगति पर असंतोष प्रकट करते उप निदेशक, गया एवं निदेशक पशुपालन को इन जिलों की विस्तृत जांच का आदेश दिया।
मंत्री ने जिला स्तरीय अस्पतालों में शव परीक्षण हॉल का प्राकलन भेजने के लिए कहा। साथ ही विभागीय जमीनों का ब्योरा खाता खेसरा के साथ तीन दिनों के अंदर भेजने का भी निर्देश दिया। पशु चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्मित सरकारी आवास में रहने का निर्देश दिया। विभागीय अनुमति के बिना पशुपालन पर डीएम या अन्य किसी माध्यम के द्वारा निर्माण पर नाराजगी जताते हुए विभागीय पदाधिकारियों ठोस पहल का आदेश दिया। जनवरी माह में एफ.एम.डी. (खुरहा मुंहपका) का टीकाकरण का निर्देश दिया। इस वर्ष केंद्र सरकार द्वारा 1 करोड़ 90 लाख टीकाकरण कराने का लक्ष्य केंद्र सरकार द्वारा रखा गया है। पशुपालन निदेशक आलोक रंजन घोष ने बर्ड फ्लू पर एकदिवसीय प्रशिक्षण एंबुलेट्री वैन को 15 दिसंबर तक सुसज्जित करने का आदेश दिया। समेकित मुर्गी विकास योजना (लेयर फार्मिंग) एवं गरीबों को बकरी वितरण के लिए तैयारी के लिए कहा गया। बैठक में मत्स्य निदेशक निशात अहमद, निदेशक गव्य हरेराम सिंह सहित सभी व