पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"मोदी किसानों के नहीं बिचौलिए के मददगार\'

\"मोदी किसानों के नहीं बिचौलिए के मददगार\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाद्यएवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्याम रजक ने सुशील मोदी की धान खरीद पर दिए बयान की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का हितैषी बन सुमो बिचौलियों के हित की बात कर रहे हैं। वे बिचौलियों के हित में मनगढ़ंत बयान दे रहे हैं, जो उनके पद की गरिमा को धूमिल करता है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले साल की अपेक्षा इस साल 50 रुपए (300 रुपए) अधिक बोनस देने की घोषणा की है। तभी से सुमो की छाती पर सांप लोटने लगा है। इसी झुंझलाहट में वे इस तरह के बयानों से किसानों को बहकाने का प्रयास कर रहे हैं। ताकि, बिचौलिये किसानों से धान खरीद कर बाद में प्रति क्विंटल साधारण धान 1660 रुपए (बोनस सहित) ग्रेड-ए 1700 रुपए प्रति क्विंटल बेच सकें। उन्होंने माना कि धान में 17 प्रतिशत से अधिक नमी होने के कारण क्रय की रफ्तार अभी धीमी है। कहा- जैसे-जैसे मौसम में सुधार होगा, धान क्रय की रफ्तार बढ़ेगी।

पटना| खाद्यएवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक मंत्री श्याम रजक की अध्यक्षता में बुधवार को होगी। इसमें जिला आपूर्ति पदाधिकारी एसएफसी के जिला प्रबंधक के साथ विभागीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसमें उपभोक्ताओं को राशन कार्ड उपलब्ध कराने के साथ ही अनाज वितरण पर भी विस्तृत चर्चा होगी।