पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शराब की बोतल में 341 करोड़ का घोटाला : मोदी

शराब की बोतल में 341 करोड़ का घोटाला : मोदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्वउपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने देशी शराब के बोतल में 341 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया है। जनता दरबार के बाद उन्होंने कहा कि तीन साल पहले ही देशी शराब की आपूर्ति पाउच की जगह पेट (प्लास्टिक बोतल) में करने का निर्णय लिया गया, पर शराब माफियाओं के दबाव में इसके कार्यान्वयन में जान-बूझकर देर किया जाता रहा, ताकि पाउच में बिक्री जारी रहे। सरकार ने अबतक कंपनियों को ब्लैक लिस्टेड भी नहीं किया है। कंपनियों को लाभ पहुंचाकर चुनाव में उनसे मदद लेने की योजना है।

मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार के करीबी और उनके सहायक रहे अधिकारियों को उत्पाद विभाग में तैनात किया गया है। विभाग में चितरंजन सिंह जैसे अधिकारी को कमान सौंपी गई, जो मुख्यमंत्री सचिवालय में लंबे समय तक रहे।

सुमो शराब माफियाओं के इशारे पर नाच रहे

पटना| जदयूके प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि भाजपा नेता खासकर सुशील मोदी शराब उद्योगपतियों के इशारे पर नाच रहे हैं। भाजपा ने शराब माफिया को सदन तक पहुंचा दिया है। अब उनको फायदा पहुंचाने के लिए मोदी आरोप लगा रहे हैं। हकीकत यह है कि शराब से जो 9 साल पहले 300 करोड़ रुपए का राजस्व आता था, वह बढ़कर अब 3500 करोड़ हो गया है। प्लास्टिक बोतल की मंजूरी में 350 करोड़ रुपए का नुकसान होगा। मोदी को राज्य सरकार की नहीं, शराब माफिया पार्टी के विधान पार्षद टुन्ना पांडेय को कैसे फायदा पहुंचे इसकी चिंता है।