पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जून से दीघा में रेल चलेगी, गाड़ियां नहीं

जून से दीघा में रेल चलेगी, गाड़ियां नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|नई दिल्ली/पटना

दीघारेल पुल अगले साल जून तक चालू हो जाएगा। हालांकि, इस पुल पर सिर्फ ट्रेनों का ही परिचालन होगा। अभी गाड़िया नहीं चलेंगी। इसका कारण सड़क पुल के एप्रोच रोड के लिए जमीन की व्यवस्था नहीं होना अतिक्रमण नहीं हटाया जाना है। वहीं, फंड की कमी बताकर रेल मंत्रालय ने बिहार की स्वीकृत कई परियोजनाओं में अपने हाथ सख्त कर लिए हैं। इनमें मुंगेर में गंगा पर बन रहा रेल पुल भी है। यह पुल धन की कमी झेल रहा है। इसके पूरा होने के लिए सिर्फ 350 करोड़ रुपए की जरूरत रह गई है। रेलवे इस राशि के जुगाड़ में है।

रेलवे सूत्रों के अनुसार इस समय बिहार में रेलवे की पांच दर्जन से अधिक परियोजनाओं पर काम चल रहा है। लेकिन, हर परियोजना के लिए धन उपलब्ध नहीं है। रेलवे ने बिहार सरकार से भी आग्रह किया है कि कुछ परियोजनाओं ने वह धन निवेश करे। राज्य सरकार की ओर से इस मामले में कोई सुगबुगाहट नहीं है। धन की कमी का आलम यह है कि चालू वित्तीय वर्ष में बिहार की परियोजनाओं के लिए सिर्फ 1231 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जबकि सभी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 29857 हजार करोड़ की जरूरत का आकलन किया गया था। इनमें इस साल के मार्च तक 11821 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं। परियोजनाओं पर व्यय का आकलन तत्कालीन बाजार भाव के लिहाज से किया गया था। कुछ परियोजनाएं पांच से दस साल पुरानी हैं। अभी के बाजार भाव के हिसाब से लागत खर्च बेशुमार बढ़ जाएगा। ऐसे में अगर कोई विशेष प्रावधान नहीं किया गया, तो परियोजनाएं बंद भी हो सकती हैं। सूत्रों ने बताया कि निजी निवेशक अगर आगे बढ़ते हैं, तभी कोई रास्ता निकल सकता है। वैसे, अगले साल बिहार विधानसभा का चुनाव है। संभव है इसे ध्यान में रखकर रेल मंत्रालय के लिए अपने खजाने का मुंह उदारता से खोले।

पीएमजी : प्रोजेक्टमॉनीटरिंग ग्रुप। यह केंद्रीय योजना आयोग की परियोजनाओं के निर्माण कार्यों पर नजर रखती है।

रेलवे लाइन के किनारे की जमीन लीज पर लेकर एप्रोच रोड का निर्माण कर रेलवे पुल के साथ ही सड़क पुल भी चालू किया जा सकता है। इसके लिए एनएचएआई ने रेलवे को प्रस्ताव भेजा है, पर अभी स्वीकृति नहीं मिल पाई है। एनएचएआई ने एप्रोच रोड के निर्माण से अलग होने का प्रस्ताव भी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजा है।

{सोनपुर साइड में 34.21 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण नहीं, कुछ