आज झारखंड जाएंगे मांझी
पटना | मुख्यमंत्रीजीतन राम मांझी बुधवार को झारखंड में विधानसभा चुनाव में प्रचार करेंगे। वह सुबह हेलीकॉप्टर से गया जाएंगे। बोधगया में एआईपी योजना की समीक्षा के बाद वे हेलीकॉप्टर से ही डूमरी, जामताड़ा, बाघमारा और झरिया में चुनावी सभा करेंगे। मुख्यमंत्री शाम में रांची होते हुए सेवा विमान से पटना लौट आएंगे।