पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब 22 से बंटेगी पोशाक साइकिल की राशि

अब 22 से बंटेगी पोशाक साइकिल की राशि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यके दो करोड़ बच्चों को अब 22 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच पोशाक, साइकिल, छात्रवृत्ति आदि योजनाओं की राशि दी जाएगी। पहले इस राशि का 15 से 30 दिसंबर तक वितरण होना था। करीब 3000 करोड़ रुपए बंटने हैं। शिक्षा मंत्री वृशिण पटेल ने कहा कि जिलों में नए जिला शिक्षा पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। नए डीइओ को गाइडलाइन समझने के लिए एक सप्ताह का समय बढ़ाया गया है।

अप्रैल से सितंबर के बीच जिन बच्चों की कक्षा में उपस्थिति 75 फीसदी या उससे अधिक होगी, उन्हें ही राशि दी जाएगी। कक्षा नौ की हर लड़की को 5300 रुपए मिलेंगे। इनमें साइकिल के लिए 2500, पोशाक के लिए 1000 छात्रवृत्ति के लिए 1800 रुपए मिलेंगे। वहीं, पोशाक के लिए कक्षा एक दो के बच्चों को 400, कक्षा तीन से पांच को 500 तथा कक्षा छह से आठ तक के हर बच्चे को 700 रुपए मिलेंगे। इसी प्रकार एक से दस तक की सभी लड़कियों को छात्रवृत्ति राशि दी जाएगी। एक से चार को 600, छह-सात को 1200 और कक्षा सात आठ की लड़कियों को 1800 रुपए की छात्रवृत्ति मिलेगी। साइकिल के लिए 2500-2500 रुपए सिर्फ नौंवी कक्षा के विद्यार्थियों को दिया जाना है।