पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 12 से छह जिलों का दौरा करेंगे चौधरी

12 से छह जिलों का दौरा करेंगे चौधरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | कांग्रेसके प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में पार्टी नेताओं की एक टीम 12 से 14 दिसंबर तक भोजपुर, रोहतास, कैमूर, बक्सर, औरंगाबाद और गया जिलों में चल रहे सदस्यता अभियान का जायजा लेने निकलेगी। पांचवें चरण की इस यात्रा में विधान परिषद में विधायक दल के नेता मदन मोहन झा भी साथ रहेंगे। इस क्रम में प्रदेश अध्यक्ष सासाराम में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की मूर्ति का भी अनावरण करेंगे। दौरे में उनके साथ सिद्धनाथ राय, अमिता भूषण, सुबोध कुमार, ब्रजेश पांडेय, मनोज कुमार सिंह, संजय सिन्हा और नागेंद्र पासवान विकल भी रहेंगे।